Budget 2023-24: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी. आगामी बजट को लेकर हमारी टीम ने महाराष्ट्र के किसानों से बात की. इस दौरान किसानों ने बजट को लेकर अपनी मांगे रखीं. किसानों ने कहा कि वो खाद के बढ़ते दाम से परेशान हैं. खाद को लेकर सरकार को कुछ विचार करना चाहिए. साथ ही कहा कि मार्केटिंग पर काम होना चाहिए. इसके अलावा कुछ किसानों ने पीएम किसान निधि की किस्त बढ़ाने की भी मांग की. इस बातचीत में किसानों ने ये भी कहा कि छोटे किसानों की मजदूरी भी नहीं निकल पाती है. देखें ये वीडियो
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today