महाराष्ट्र सरकार ने प्याज किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. महाराष्ट्र सरकार एक नया प्याज मार्केट तैयार करने जा रही है. प्याज के लिए नीति बनाने वाली राज्य सरकार की समिति ने अब सोलापुर में एक प्याज टर्मिनल की स्थापना करने की सिफारिश की है. इस टर्मिनल के बनने से यह शहर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच प्याज व्यापार का एक महत्वपूर्ण सेंट्रल हब बन सकेगा. पिछले दिनों इस पर एक चर्चा भी हुई और हो सकता है कि जल्द ही इस पर सरकार की तरफ से मन बना लिया जाए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today