सरसों की फसल में फूल झड़ने की समस्या किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है. फूलों के गिरने से फलियों की संख्या कम हो जाती है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है. यह समस्या असंतुलित पोषण, नमी की कमी, तापमान में उतार-चढ़ाव, कीट और रोगों के प्रकोप जैसी कई वजहों से हो सकती है. ऐसे में किसानों को फसल की नियमित निगरानी, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई और कीट नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सलाह-मशवरा के इस एपिसोड में जानिए सरसों में फूल झड़ने के प्रमुख कारण और पैदावार बचाने के लिए जरूरी उपाय.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today