Advertisement
MSP पर घमासान, संसद में शिवराज सिंह चौहान ने पिछली सरकार के फैसलों पर किया खुलासा

MSP पर घमासान, संसद में शिवराज सिंह चौहान ने पिछली सरकार के फैसलों पर किया खुलासा

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संसद में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर पिछली यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सदन में एक कैबिनेट नोट का हवाला देते हुए दावा किया कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के बावजूद तत्कालीन सरकार ने लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा देने से साफ इनकार कर दिया था. चौहान ने कहा कि यूपीए सरकार के मंत्रियों ने ऑन रिकॉर्ड माना था कि 50% वृद्धि से बाजार में विकृति आ सकती है. इसके विपरीत, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2019 से एनडीए सरकार लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर ही MSP घोषित कर रही है. उन्होंने धान, ज्वार, रागी, मूंग और सरसों जैसी फसलों के आंकड़े पेश करते हुए बताया कि कैसे वर्तमान सरकार किसानों को उनकी लागत से कहीं अधिक मूल्य प्रदान कर रही है.

MSP Showdown Shivraj Singh Chouhan Exposes Decisions of Previous Govt in Parliament