Advertisement
मूंग खरीदी पर फिर भड़के किसान, 3 की जगह 2 क्विंटल तौलने का आरोप

मूंग खरीदी पर फिर भड़के किसान, 3 की जगह 2 क्विंटल तौलने का आरोप

मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का गुस्सा एक बार फिर बढ़ गया है. किसानों का आरोप है कि सरकार से प्रति एकड़ 3 क्विंटल मूंग खरीदने पर सहमति बनने के बावजूद खरीद केंद्रों पर केवल 2 क्विंटल 88 किलो मूंग ही तौली जा रही है. किसान नेताओं ने पूरी खरीदी और नुकसान की भरपाई की मांग की है.