मध्यप्रदेश सरकार ने ‘सूचनादाता प्रोत्साहन योजना-2026’ शुरू की है, जिसके तहत नकली खाद, कालाबाजारी और उर्वरक अनियमितताओं की जानकारी देने पर 1000 रुपये का इनाम मिलेगा. शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी. यह पहल किसानों के हितों की सुरक्षा और कृषि व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today