देशभर में मॉनसून का असर तेज हो गया है. बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. कई इलाकों में जलभराव, बाढ़, सड़क धंसने और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जबकि मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today