Bhopal में कांग्रेस पार्टी ने किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान Rahul Gandhi ने सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने राहुल गांधी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हल्की बात कही है और “बाबा महाकाल उन्हें सद्बुद्धि दें.” सीएम ने यह भी कहा कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय तक सरकार उनके पुरखों ने चलाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसानों की आड़ में अपनी निजी राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे हैं. इस बयानबाजी के बाद प्रदेश की सियासत में किसान मुद्दा और तेज हो गया है.
Mohan Yadav statement on Congress rally lashed out at Rahul Gandhi
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today