हर साल केंद्र सरकार के भंडारण में रखे करीब 11 हजार करोड़ प्याज बर्बाद हो जाते हैं. इस बर्बादी को रोकने के लिए सरकार AI की मदद ले रही है. इसके लिए इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स के जरिये डेटा इकट्ठा किया जाएगा. AI तकनीक से सेंसर के जरिये प्याज के सड़ने और सूखने जैसे आंकड़ों के बारे में जानकारी मिलेगी. इतना ही नहीं ये भी जानने में मदद मिलेगी कि 100 के बैच में रखा कौन सा प्याज सही है और कौन सा खराब हो रहा है. ऐसे में खराब प्याज को हटा कर बाकी बचे प्याज को खराब होने से बचाया जा सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today