Advertisement
इस महिला ने मोटे अनाज से बनाई मिठाइयां, दिवाली-छठ में मचाएगी धूम, देखें वीडियो

इस महिला ने मोटे अनाज से बनाई मिठाइयां, दिवाली-छठ में मचाएगी धूम, देखें वीडियो

लखनऊ में आयोजित श्री अन्न महोत्सव में मोटे अनाज श्रीअन्न से बनी मिठाइयों (millets sweet dish) को लोगों ने खूब सराहा. मेले में अलग-अलग मोटे अनाज की मिठाइयों का प्रदर्शन हुआ. ऐसी मिठाइयां लोगों ने इसके पहले कभी नहीं देखी थी और नहीं चखी थी. वहीं मोटे अनाज से बनी नमकीन का स्वाद लेते नजर आए. दरअसल लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके की रहने वाली पूनम मल्होत्रा ने मिलेट्स डिलाइट्स के बैनर तले श्री अन्न महोत्सव में स्टाल गया है. जहां लड्डू, बर्फी, मठ्टी और नमकीन के प्रोडक्ट लेकर आई है. पूनम मल्होत्रा ने बताया दो महीने पहले इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी. आज बहुत लोग इसे पसंद करने लगे है.