माइक्रोग्रीन की खेती कम जगह में शुरू की जा सकती है और इससे अच्छी कमाई की संभावना होती है. स्टार्टअप उद्यमी गुलशन कुमार के अनुसार, बेहतर गुणवत्ता वाली फसल के लिए ऑर्गेनिक बीजों का इस्तेमाल करना चाहिए. बीजों को मिट्टी की बजाय कोकोपीट में लगाया जा सकता है और अंकुरण के लिए उन्हें 2 से 3 दिन तक अंधेरे में रखना फायदेमंद होता है. सही तकनीक अपनाकर किसान और युवा उद्यमी कम लागत में माइक्रोग्रीन उत्पादन शुरू कर सकते हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today