Advertisement
Delhi-Haryana में होगा मेगा पौधारोपण, Alwar से भेजे जाएंगे 24 लाख पौधे

Delhi-Haryana में होगा मेगा पौधारोपण, Alwar से भेजे जाएंगे 24 लाख पौधे

 

राजस्थान के अलवर से पर्यावरण के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है.दरअल अलवर के वन विभाग ने 24 लाख पौधे तैयार किए हैं, जिन्हें जल्द ही दिल्ली और हरियाणा के कई क्षेत्रों में लगाया जाएगा. इन पौधों का उद्देश्य राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करना और अरावली की पहाड़ियों को संरक्षित करना है. जानकारी के अनुसार, दिल्ली और हरियाणा सरकार मॉनसून के दौरान बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने जा रही हैं. इसके तहत सरकारी संस्थानों, भवनों, खुले क्षेत्रों और अरावली इलाके में लाखों पौधे लगाए जाएंगे.वन विभाग ने अलग-अलग प्रजातियों के पौधे तैयार किए हैं, जिन्हें मॉनसून शुरू होने से पहले संबंधित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा. माना जा रहा है कि यह अभियान न सिर्फ हरियाली बढ़ाएगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण और वायु गुणवत्ता सुधारने में भी अहम भूमिका निभाएगा.

Mega plantation drive to be held in Delhi Haryana 24 lakhs saplings sent from Alwar