Maharashtra के Akola शहर के तापमान में लगातार बढ़ोतरी के बीच बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई. दरअसल, शहर से सटे गायगांव क्षेत्र में स्थित तेल डिपो के पास गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के अनुसार, इन दिनों अकोला में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है और खेतों में रबी फसल की कटाई का काम जोरों पर है. इसी दौरान गायगांव स्थित उस खेत में आग भड़क उठी, जो सीधे Petrol Diesel सप्लाई करने वाले बड़े ऑयल डिपो के समीप स्थित है.
Massive Fire in Wheat Field in Akola Disaster Averted Thanks to Farmers
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today