तापमान बढ़ने से आग लगने की खबरें भी आने लगी हैं, ये तस्वीरें मध्य प्रदेश के खरगोन की हैं जहां ये गेहूं के खेत धू-धूकर जल रहे हैं. किसान की लाखों की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई. मामला खरगोन जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर जैतापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव का है. खेत में आग की सूचना मिलने पर खरगोन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. किसान की करीब 7 एकड़ में से 6 एकड में गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई. किसानों ने खेत के ऊपर से निकल रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है. इस आग में करीब 150 क्विटल यानी तीन लाख रूपये का गेहूं जलने का दावा किया है.
massive fire broke in wheat field entire field was reduced to ashes due to electrical short circuit
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today