Advertisement
गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, किसानों का इतने लाख का हुआ नुकसान

गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, किसानों का इतने लाख का हुआ नुकसान

 

Haryana के Kaithal जिले के बाता गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण करीब 40 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और फाने जलकर राख हो गए. किसानों का आरोप है कि बिजली के तारों में स्पार्किंग की वजह से यह भीषण आग लगी. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां भी देरी से पहुंचीं, जिससे किसानों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ. प्रभावित किसानों ने प्रशासन और सरकार से प्रति एकड़ 70 हजार रुपये के ठेके के हिसाब से उचित मुआवजे की मांग की है, साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है. दूसरी तरफ, कैथल के ढांड इलाके में पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह बदमाश चीका क्षेत्र में एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और फायरिंग करने के मामले में वांछित था. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इस इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Massive Fire Breaks Out in Wheat Field Farmers Suffer Losses Worth Lakhs