Advertisement
बिहार में शुरू हुआ आम महोत्सव, किसानों को मिला आधुनिक खेती का तोहफा

बिहार में शुरू हुआ आम महोत्सव, किसानों को मिला आधुनिक खेती का तोहफा

 

पटना के बामेती परिसर में कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा आम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस महोत्सव में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शिरकत की. उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कहा, 'आज यह आम महोत्सव के माध्यम से सभी वैरायटी का मेरे वैज्ञानिक के द्वारा वहां के मिट्टी की जांच कर कर के उसके अनुकूल और प्राकृतिक रूप से बिना खाद का, बिना पेस्टिसाइड का हम आम के फल का उपज बढ़ाएंगे, लोगों को जोड़ेंगे और शरीर को जहर से बचाएंगे.' उन्होंने बताया कि अब कृषि विभाग के सभी महोत्सव विभाग के परिसरों में ही आयोजित किए जाएंगे.

Mango Festival kicks off in Bihar farmers receive gift of modern farming