Advertisement
जमशेदपुर में सजा आम महोत्सव, 30 किस्मों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान

जमशेदपुर में सजा आम महोत्सव, 30 किस्मों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान

 

जमशेदपुर के जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन की ओर से आम महोत्सव का आयोजन किया गया. एक दिवसीय इस महोत्सव में जिले भर के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. प्रदर्शनी में करीब 30 प्रकार के आमों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें अल्फांसो, मालदा और आम्रपाली जैसी लोकप्रिय किस्में शामिल रहीं. महोत्सव का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार और नई किस्मों की जानकारी उपलब्ध कराना था.

Mango festival held in Jamshedpur exhibition of 30 varieties draws attention