राजस्थान के धौलपुर जिले में खरीफ सीजन की बुवाई को लेकर किसानों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. लेकिन दो साल से अतिवृष्टि की मार झेल रहे किसानों के सामने इस बार भी कई चुनौतियां हैं. खेतों में फिलहाल सब्जी की फसल लगी हुई है और बारिश के बाद बाजरा, ग्वार और तिल की बुवाई शुरू होगी. कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक के अनुसार जिले में खाद, बीज और कीटनाशक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी.वहीं किसानों का कहना है कि उन्हें हर साल बीज और खाद ब्लैक में खरीदना पड़ता है और एक आधार कार्ड पर सीमित मात्रा में ही खाद मिल पाती है.
Major problem for Dholpur farmers crisis of fertilizers and seeds ahead of Kharif sowing
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today