केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने आज Maharashtra के सतारा में 5 लाख पूर्ण ग्रामीण आवासों के गृह प्रवेश का शुभारंभ किया, 5 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपीं और महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास को नई गति देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णयों की घोषणा की. इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadanavis भी मौजूद रहे. इस दौरान शिवराज ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्याज के दामों के बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस विषय पर मुझे फोन पर अवगत कराया था. आज से ही NAFED द्वारा ₹12.35 प्रति किलो की दर से प्याज की खरीद शुरू की जाएगी. हम प्याज खरीदेंगे और किसानों को पूरा सहयोग करेंगे. यहां गन्ना क्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याओं से अवगत कराया गया है. उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी. कॉटन मिशन भी हमने अभी शुरू किया है. कपास उत्पादक किसानों को आने वाले समय में अनेक सुविधाएँ देने का काम किया जाएगा.
Major Gift for Maharashtra from Shivraj Singh NAFED Begins Onion Procurement
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today