पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है. लेकिन इस सीजन से ठीक पहले आढ़तियों ने पूर्ण हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है. जानकारी के अनुसार आज से पूरे राज्य में आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे, जिसके कारण गेहूं की खरीद, सफाई और भराई का सारा काम ठप रहेगा. हालांकि, आढ़तियों ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला भी लिया है. मंडियों में आ रही सरसों और जौ की फसल की खरीद जारी रहेगी, क्योंकि ये फसल ज्यादा समय तक पड़ी रहने से खराब हो सकती है. सुनिए इसको लेकर खन्ना आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह रोशा ने क्या बताया.
Major Blow Ahead of Wheat Procurement Commission Agents Strike in Punjab
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today