Advertisement
इथेनॉल से किसानों की बल्ले-बल्ले! गडकरी बोले- UP-बिहार को मिले ₹45 हजार करोड़

इथेनॉल से किसानों की बल्ले-बल्ले! गडकरी बोले- UP-बिहार को मिले ₹45 हजार करोड़

किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए इथेनॉल उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि मक्के से इथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा मिलने से उत्तर प्रदेश और बिहार के किसानों को 45 हजार करोड़ रुपये मिले हैं. गडकरी ने खेती को इथेनॉल, बायोमास और दूसरे वैकल्पिक ईंधनों के जरिए एनर्जी सेक्टर से जोड़ने पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने चीनी उद्योग को इथेनॉल और दूसरे वैल्यू एडेड प्रोडक्ट की तरफ बढ़ने की सलाह दी.