Advertisement
महोबा में बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, लबालब बांधों से 2 लाख किसानों को राहत

महोबा में बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, लबालब बांधों से 2 लाख किसानों को राहत

उत्तर प्रदेश के महोबा में इस बार मॉनसून की बारिश ने पिछले 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जिले में सामान्य से 71 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज होने के कारण प्रमुख बांध अपनी क्षमता के करीब पहुंच गए हैं. लहचूरा बांध पूरी तरह भर चुका है और इससे 13,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि कबरई बांध से भी पानी की निकासी की जा रही है. बांधों में पर्याप्त पानी होने से रबी सीजन में दो लाख से ज्यादा किसानों को सिंचाई में राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं उर्मिल बांध के भरने से महोबा शहर की पेयजल समस्या भी कम हुई है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन बांधों की लगातार निगरानी कर रहा है. सुनिए ADM इन्द्रनंदन सिंह ने क्या जानकारी दी.