जब कोई शादी करता है, तो उत्साह और उल्लास में लोग पैसा पानी की तरह बहा देते हैं, लेकिन Maharashtra के नांदेड़ में एक परिवार ने अपने यहां शादी में एक अनोखी पहल की है. कंधार तहसील के बहादरपुरा में पेटकर परिवार ने शादी में समाज के सामने एक अलग ही मिसाल कायम की है. दूल्हा सिद्धेश्वर और दुल्हन मंजूषा की शादी के मौके पर, पेटकर परिवार ने पूरे गांव का accidental इंश्योरेंस करा दिया. इस गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं और किसानों को खेत जाना पड़ता है, जहां उन्हों जानवरों के हमले और अन्य कारणों से मौत का खतरा हमेशा बना रहता है. इसके चलते इस परिवार ने फैसला किया कि बहादुरपुरा के करीब 3500 लोगों का एक्सीडेंट के लिए एक लाख तक का इंश्योरेंस कराएंगे.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today