Advertisement
पानी की कमी से किसान ने उजाड़े मोसंबी बाग, 5 साल की मेहनत पर चली कुल्हाड़ी

पानी की कमी से किसान ने उजाड़े मोसंबी बाग, 5 साल की मेहनत पर चली कुल्हाड़ी

महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनापुर तहसील के अकोला गांव में एक किसान की लाचारी की दर्दनाक तस्वीर सामने आई है, जहां पानी की कमी से परेशान होकर किसान गणेश भीमराव गीते ने अपनी 180 पेड़ों की मोसंबी बाग को खुद नष्ट कर दिया. पांच साल की मेहनत और लाखों रुपए के निवेश के बावजूद सिंचाई के अभाव, बढ़ती लागत और फसल के उचित दाम न मिलने से किसान आर्थिक संकट में फंस गया. यह घटना प्रदेश में बढ़ते जल संकट और किसानों की बदहाल स्थिति को उजागर करती है.