मध्य प्रदेश में कमजोर मॉनसून का असर खरीफ फसलों पर दिखने लगा है. पिछले साल की तुलना में धान और सोयाबीन का रकबा कम हुआ है, जबकि बारिश की कमी से खड़ी फसलें भी प्रभावित हो रही हैं. IMD के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है और अगस्त में भी सामान्य से कम वर्षा का अनुमान है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today