मध्यप्रदेश ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मुरैना में 440 मेगावॉट की देश की पहली सोलर प्लस बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजना के लिए PPA साइन किया है. 2.70 रुपये प्रति यूनिट के रिकॉर्ड टैरिफ के साथ यह देश की सबसे सस्ती परियोजनाओं में शामिल हो गई है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताया है, जिससे किसानों को सस्ती बिजली, उद्योगों को स्थिर आपूर्ति और देश को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today