उत्तर प्रदेश में 40 जिलों में Lumpy Virus का संक्रमण फैल चुका है . हालांकि पशुपालन विभाग के द्वारा तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन के चलते इस बीमारी के बढ़ती संक्रमण पर काबू पाने की कोशिश जारी है. Lumpy गायों में होने वाली एक बीमारी है जिससे पशु के स्वास्थ्य के साथ-साथ दूध उत्पादन की क्षमता पर विपरीत असर पड़ता है. लखनऊ के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अतुल कुमार अवस्थी ने बताया कि इस बीमारी को लक्षणों को से बड़े आसानी से पहचाना जा सकता है. अगर पशुपालक शुरुआती दौर में ही इस बीमारी को पहचान लेते हैं तो बीमारी को काबू करने में काफी आसानी होती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today