उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिसंबर माह में कृषि कुंभ का आयोजन भारतीय गन्ना अनुसंधान परिसर कि कैंपस में किया जाएगा. 50 एकड़ भूमि में इस महाकुंभ का आयोजन होगा जिसमें पूरे प्रदेश से करीब 2 लाख किसान आएंगे . कृषि कुंभ में देश-विदेश से प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. इसके आईसीएआर और प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों के साथ-साथ कृषि संस्थाओं के वैज्ञानिक भी शामिल होंगे. इस महाकुंभ में एफपीओ के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप को भी आमंत्रित किया गया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today