Advertisement
मध्य प्रदेश का ये गांव सुविधाओं से दूर, सिंचाई-शिक्षा पर उठे सवाल, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश का ये गांव सुविधाओं से दूर, सिंचाई-शिक्षा पर उठे सवाल, देखें वीडियो

 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कि‍सान तक 'इलेक्शन कारवां' ग्वालियर चंबल संभाग के भिंड जिले में पहुंचा. चंबल घाटी के बीहड़ इलाके का पिछड़ापन अभी भी इस जिले के गांवों में साफ तौर पर देखा जा सकता है. हालांकि भिंड के विधायक भारत सिंह कुशवाहा मप्र सरकार में मंत्री भी हैं, इसका असर भ‍िंड विधानसभा क्षेत्र में तो दिखता है, मगर दूरदराज के इलाकों को अभी भी उन्नत नागरिक सुविधाओं की बहाली का इंतजार है. इस जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास की जमीनी हकीकत को जानने के लिए किसान तक इलेक्शन कारवां पहुंचा तुकेंड़ा गांव में. यह गांव गोहद विधानसभा क्षेत्र में आता है. गांव के पंचायत भवन पर किसान तक की चौपाल में बुजुर्गों, नौजवानों और किसानों ने अपनी समस्याओं औप उपलब्ध‍ियों पर खुलकर चर्चा की.