Advertisement
आगरा की रेखा बनीं नमो ड्रोन दीदी, किसानों का जीता भरोसा

आगरा की रेखा बनीं नमो ड्रोन दीदी, किसानों का जीता भरोसा

दिल्ली के भारत मंडपम में भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान आगरा की रेखा ने अपनी कहानी साझा की. उन्होंने तीन महीने की ट्रेनिंग लेकर ड्रोन चलाना सीखा और गांव में किसानों के विरोध के बावजूद खेतों में ड्रोन से स्प्रे करके उनका भरोसा जीता. आज वे नमो ड्रोन दीदी के रूप में आधुनिक खेती को बढ़ावा दे रही हैं और दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं.