Advertisement
AI, स्मार्ट ट्रैक्टर और ऑटोनॉमस मशीनें, विजय नाकरा ने बताया खेती का भविष्य

AI, स्मार्ट ट्रैक्टर और ऑटोनॉमस मशीनें, विजय नाकरा ने बताया खेती का भविष्य

किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव 2026 में महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रेसिडेंट, फार्म इक्विपमेंट बिजनेस एवं ग्रुप एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर विजय नाकरा ने भारतीय कृषि के भविष्य पर विचार रखे. उन्होंने कहा कि बदलते मौसम, पानी और मजदूरों की कमी तथा बढ़ती लागत के बीच आधुनिक तकनीक और मशीनीकरण जरूरी है. AI, स्मार्ट ट्रैक्टर, ऑटोनॉमस मशीनें, ड्रिप और माइक्रो इरिगेशन खेती को आसान, उत्पादक और टिकाऊ बना सकती हैं. भारत में कृषि मशीनीकरण का स्तर 50% से कम है, जबकि विकसित देशों में करीब 90%. उन्होंने 'स्मार्ट किसान' के मंत्र के साथ तकनीक, नवाचार और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया.