Uttar Pradesh के 75 जिलों में चल रहे Kisan Tak के 'किसान कारवां' ने गुरुवार को अमेठी जिले के अशरफपुर गांव में अपना 27वां पड़ाव पार किया. इस दौरान जिले के किसानों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया और इस अवसर पर उन्हें खेती से जुड़ी नई जानकारी दी गई. किसान कारवां कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि, पशुपालन, बागवानी, जैविक खेती और प्राकृतिक खेती सहित कई अहम पहलुओं पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र अमेठी के वैज्ञानिकों और अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई. वहीं, किसानों को उन्नत बीजों के चयन, फसल संरक्षण, बकरी और मुर्गी पालन की आधुनिक तकनीकों के साथ सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकें.
Kisan karwan reaches Amethi correct advice on farming and animal husbandry
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today