Advertisement
किसानों की आय बढ़ाने का फॉर्मूला लेकर उन्नाव पहुंचा किसान कारवां

किसानों की आय बढ़ाने का फॉर्मूला लेकर उन्नाव पहुंचा किसान कारवां

‘किसान तक’ का किसान कारवां रविवार को गंगा नदी के किनारे बसे उन्नाव जिले के कटरी पीपरखेड़ा गांव पहुंचा. प्रदेश के 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज के तहत यह कारवां का 25वां पड़ाव रहा. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं. इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारियों, पशुपालन विभाग के अधिकारियों और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, फसल संरक्षण, मृदा परीक्षण, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. धान, गेहूं जैसी परंपरागत फसलों की खेती सहित सब्जियों की खेती के लिए मशहूर जिले में जब किसान तक किसान कारवां पहुंचा तो पूरे गांव के किसानों के चेहरों पर एक अलग ही खुशी का माहौल देखने को मिला.

Kisan Karwan reached Unnao with formula to increase farmers income