अपनी समृद्ध इतिहास के साथ भगवान नरसिंह व वामन अवतार की जन्मस्थली कहे जाने वाला जिला हरदोई में ‘किसान तक’ का किसान कारवां 30वें पड़ाव के तौर पर ब्लॉक संडीला के सरवा गांव पहुंचा. धान, गेहूं और गन्ना सहित मूंगफली, मक्का, आलू, तिलहन और अलग-अलग तरह की मौसमी सब्जियां और विदेशी फलों की खेती के साथ जिले की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि पर निर्भर है. उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप की संयुक्त पहल से राज्य के 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज के दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल कीं. इस मौके पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, स्वयं सहायता समूहों और प्रगतिशील किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
Kisan karwan reached Hardoi farmers received new information on modern farming and animal husbandry
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today