मेंथा, गन्ना, फलों एवं सब्जियों की खेती के दम पर खुद के साथ जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे किसानों के जिले बाराबंकी (Barabanki) में ‘किसान तक’ का किसान कारवां (Kisan Karwan) अपने 32वें पड़ाव के रूप में देवा ब्लॉक के सलारपुर गांव पहुंचा. मेंथॉल तेल, गन्ना, आम, केला, मशरूम, आलू, टमाटर, ग्लेडियोलस और मसाले यहां के किसानों की प्रमुख नकदी फसलें हैं, जो उनकी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का सफल माध्यम है. उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप की संयुक्त पहल के तहत प्रदेश के 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज के दौरान गांव में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती से जुड़ी जानकारियां हासिल की. इस अवसर पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, स्वयं सहायता समूहों और प्रगतिशील किसानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. जनपद बाराबंकी में जब ‘किसान तक’ का किसान कारवां पहुंचा तो गांव के किसानों के चेहरों पर विशेष उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका समाधान विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न चरणों में किया.
Kisan Karwan reached Barabanki farmers got message to try new experiments in farming
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today