Advertisement
खेती की आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाएं लेकर चित्रकूट पहुंचा किसान कारवां

खेती की आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाएं लेकर चित्रकूट पहुंचा किसान कारवां

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) और इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group) के संयुक्त प्रयास से चल रहे ‘किसान तक’ के किसान कारवां (Kisan Karwan) के तहत यह कारवां आज चित्रकूट (Chitrakoot) जिले के रसिन गांव पहुंचा. प्रदेश के सभी 75 जिलों में चल रहे इस अभियान में यह किसान कारवां का 20वां पड़ाव था. इस कार्यक्रम में जिले के कृषि अधिकारी और कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक शामिल हुए. उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती के तरीके बताए. किसानों को फसल कैसे ज्यादा पैदा हो, अच्छे बीज कैसे चुनें, खाद का सही इस्तेमाल कैसे करें और कीटों से फसल को कैसे बचाएं, इसकी जानकारी दी गई. किसानों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं विशेषज्ञों को बताईं.कार्यक्रम के आखिरी चरण में लकी ड्रा का आयोजन किया गया. इसमें ₹500 के 10 पुरस्कार दिए गए. पहला पुरस्कार मिथिला देवी को मिला, जिन्हें ₹3000 की राशि दी गई. दूसरा पुरस्कार रुक्मी देवी को मिला, जिन्हें ₹2000 की पुरस्कार राशि मिली.

kisan karwan in Chitrakoot bringing modern farming techniques and govt schemes