उत्तर प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड से कृषि क्षेत्र में किसानों को काफी ज्यादा सहायता मिली है . वहीं अब मत्स्य पालन के क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को बड़ा सहयोग मिल रहा है . उत्तर प्रदेश में 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक मछली पालन करने वाले किसानों को 113000 कार्ड का वितरण किया जाएगा. इस कार्ड की मदद से 2 लाख से ₹3 लाख रुपए तक का लोन किसानों को सस्ती दर पर मिल सकेगा. लखनऊ मंडल के मत्स्य विभाग के उपनिदेशक हरेंद्र प्रसाद ने बताया की किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 160000 रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के किसानों को दिया जा रहा है. वही इस योजना का लाभ पाने वाले राजेश कश्यप का कहना है कि उन्हें इस योजना से काफी ज्यादा फायदा हुआ है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today