दिल्ली में अगर आप जैविक तरीके से खाद्य उत्पाद खरीदना चाहते हैं वो भी उचित मूल्य पर तो आपके लिए यह वीडियो महत्वपूर्ण होने वाली है. देश के प्रगतिशील किसानों को प्रोत्साहित करने की दिशा में अब नई दिल्ली के पूसा कैंपस में पूसा एग्री कृषि हाट (PUSA Agri Krishi Haat) में किसान बाजार खुला है. इस बाजार में देश के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले किसानों के लिए 60 दुकानें बनाई गईं हैं और यहां फिलहाल 15 से ज्यादा राज्यों के किसानों ने अपनी दुकान शुरू कर दी हैं. देखिए यह रिपोर्ट.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today