Advertisement
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बीकानेर में नकली खाद-बीज रैकेट के खिलाफ बड़ा एक्शन

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बीकानेर में नकली खाद-बीज रैकेट के खिलाफ बड़ा एक्शन

राजस्थान कैबिनेट के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा छापेमारी को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं. हाल के कुछ महीनों में किरोड़ी लाल मीणा ने कई खाद-बीज की फैक्ट्रियों पर छापेमारी के बाद कार्रवाई की है. किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान के अलग-अलग जिलों में शिकायतों के बाद औचक निरीक्षण के तहत छापेमारी कर रहे हैं. अब एक बार फिर मंत्री जी फिल्ड में छापेमारी के लिए उतर गए हैं. रविवार को किरोड़ी लाल मीणा ने बीकानेर में छापेमारी की.