किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन भी करते हैं और इससे उनको अच्छा मुनाफा भी होता है. खासकर दुधारू पशुओं का पालन करने से किसानों को दूध, गोबर की खाद और समय-समय पर बछड़े-बछिया भी मिलते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. लेकिन, दुधारू पशु खरीदना एक बड़े जोखिम का काम है. पशु को पहचानने में जरा सी चूक हुई नहीं की हजारों रुपये की चपत लग जाती है. इसलिए पशु खरीदने से पहले दुधारू पशु की पहचान कैसे की जाए इसे जान लेना बहुत जरूरी है. तो आज के हमारे इस सलाह मशवरा के एपिसोड में जानें कि दुधारू पशु खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें, ताकि पशुपालक को भविष्य में कोई नुकसान न हो और बेहतर आमदनी हो सके. पशु खरीदने से पहले दुधारू पशु की पहचान कैसे की जाए इसे भी जान लेना बहुत जरूरी है.
Keep These 7 Points in Mind When Buying Livestock to Avoid Losses
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today