Advertisement
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में स्ट्रॉबेरी खेती की क्रांति: 70 किसान जुड़े, हजारों टन उत्पादन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में स्ट्रॉबेरी खेती की क्रांति: 70 किसान जुड़े, हजारों टन उत्पादन

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती ने किसानों की किस्मत बदल दी है. विक्रांत शर्मा ने पांच साल पहले एक एकड़ से शुरुआत की और अब ढाई एकड़ में स्ट्रॉबेरी उगा रहे हैं. उन्होंने बताया कि 15 लोगों को गांव में ही रोजगार मिल गया है. सुषमा और पवन कुमार जैसे मजदूरों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक काम मिलता है और घर संभालने का समय भी मिलता है. कठुआ जिले में 163 कनाल क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी लगाई गई है और 70 किसान इससे जुड़े हैं. इस बार 10 हज़ार मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है. सरकार की ओर से पॉलीहाउस के लिए 90% सब्सिडी मिली है जिसकी कुल लागत 17-18 लाख रुपए थी. विक्रांत शर्मा ने बताया कि 10 लाख रुपये लगाकर 20 लाख की कमाई हो सकती है.