Advertisement
बारिश का कहर: कटाई से पहले खेतों में गिरी धान, किसानों ने मांगा मुआवजा

बारिश का कहर: कटाई से पहले खेतों में गिरी धान, किसानों ने मांगा मुआवजा

हरियाणा के करनाल में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कटाई के लिए तैयार खड़ी धान की फसल कई इलाकों में खेतों में गिर गई है, जिससे उत्पादन और क्वालिटी प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है. किसानों का कहना है कि जरूरत के समय बारिश नहीं हुई और अब कटाई से ठीक पहले हुई बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. प्रभावित किसानों ने सरकार से फसल नुकसान का सर्वे कराने और उचित मुआवजा देने की मांग की है.