Advertisement
India US Trade Deal पर भड़क गए जीतू पटवारी, कहा- घट गए सोयाबीन के दाम

India US Trade Deal पर भड़क गए जीतू पटवारी, कहा- घट गए सोयाबीन के दाम

 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के गले पर तलवार रखकर यह समझौता किया गया है. पटवारी ने कहा कि अमेरिका के कृषि मंत्री के बयान के अनुसार भारत में जीरो टैरिफ पर कृषि उत्पाद भेजे जाएंगे, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिका के बयान के बाद से सोयाबीन के दाम 500 रुपये तक गिर गए हैं. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसी स्थिति में देश के कृषि मंत्री और सरकार पर कैसे भरोसा किया जाए.

Jitu Patwari got angry over India US trade deal saying soybean prices have decreased