Advertisement
जम्मू-श्रीनगर हाईवे 14 दिनों से बंद, किसानों को 700 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान!

जम्मू-श्रीनगर हाईवे 14 दिनों से बंद, किसानों को 700 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान!

पहाड़ों में बाढ़ और बारिश का असर अभी तक देखा जा रहा है. बारिश का सिलसिला भले ही थम गया है, लेकिन अभी उसका असर बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है. इसी में जम्मू कश्मीर भी शामिल है जहां कई महंगे फलों की खेती होती है. इन फलों में सेब, नाशपाती और खुबानी आदि शामिल हैं. पिछले 14 दिनों से श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे बंद है जिस वजह से कश्मीर के सेब किसान बहुत परेशान हैं. इन किसानों का 700 करोड़ रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है. अगर सेब की खेप समय पर मंडियों तक पहुंच गई रहती तो किसान इस भारी नुकसान से बच जाते. हाईवे कई जगहों पर टूट गया है, जिसके कारण यातायात बंद है. इससे फलों से लदे ट्रक भी या तो फंसे हैं, या कई दिनों का सफर कर मंडियों में पहुंचते हैं तब तक फल खराब हो जाते हैं.

Jammu Srinagar highway closed for 14 days farmers suffer loss of Rs 700 crore