महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक्सपोर्ट से जुड़ी बड़ी परेशानी सामने आई है. दरअसल जलगांव से बड़ी मात्रा में केले खाड़ी देशों में भेजे जाते हैं, लेकिन ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से एक्सपोर्ट रुक गया है. मुंबई के जेएनपीटी पोर्ट पर जलगांव के केलों के 100 से ज्यादा कंटेनर फंसे हुए हैं. बता दें कि रमजान के महीने में खाड़ी देशों में केले की डिमांड काफी ज्यादा होती है, लेकिन एक्सपोर्ट नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है.सिर्फ केले ही नहीं, नासिक के अंगूर भी इस संकट की चपेट में हैं. हजारों कंटेनर विदेशी बाजारों में जाने का इंतजार कर रहे हैं. ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ रहा है और माल खराब होने का खतरा भी मंडरा रहा है.अगर जल्द एक्सपोर्ट शुरू नहीं हुआ, तो भारत में केले और अंगूर के दाम गिर सकते हैं.ऐसे में महाराष्ट्र के किसान अब हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनका माल जल्द से जल्द विदेशी बाजारों तक पहुंच सके..सुनिए इसको लेकर एक्सपोर्टर्स क्या कहना है.
Iran Israel US tensions impact 100 containers of bananas stranded at Maharashtra JNPT port
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today