अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध की खबरों का असर अब आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी दिखाई देने लगा है.. दरअसल अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इन्हीं चर्चाओं का असर अब बाराबंकी में भी देखने को मिल रहा है. जहां अफवाहों के चलते कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग पहले से ज्यादा मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं. खासतौर पर किसान बड़ी मात्रा में डीजल खरीद रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि आने वाले दिनों में कीमतें बढ़ सकती हैं या कहीं ईंधन की कमी न हो जाए. हालांकि अभी तक प्रशासन या तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसके बावजूद अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है..
Iran-Israel tensions impact long queues at petrol pumps in Barabanki
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today