Middle-East में बढ़ता युद्ध, America, Israel और Iran के बीच तनाव, यह खबर सिर्फ राजनीति या युद्ध की नहीं है. इसका असर अब भारत के किसानों की जेब पर पड़ने लगा है. Basmati चावल और प्याज जैसे बड़े कृषि उत्पादों का निर्यात प्रभावित हो रहा है और देश के बाजार में इनकी कीमतें गिरने लगी हैं. तो आखिर कैसे मिडिल ईस्ट का युद्ध भारत के कृषि बाजार को हिला रहा है? आइए समझते हैं. मिडिल ईस्ट भारत के कृषि निर्यात का बहुत बड़ा बाजार है. भारत से हर साल बड़ी मात्रा में बासमती चावल, प्याज, अंगूर, अनार और दालें खाड़ी देशों में भेजे जाते हैं. ईरान, सऊदी अरब, इराक और संयुक्त अरब अमीरात, इनमें प्रमुख बाजार हैं. लेकिन अब युद्ध के कारण समुद्री रास्तों में बाधा आ गई है. जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, कंटेनर बंदरगाहों पर फंस रहे हैं और लॉजिस्टिक संकट पैदा हो गया है.
Impact of Iran War on Indian Farmers Why Are Basmati and Onion Prices Falling
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today