देशभर के मौसम को लेकर बड़ी खबर. मौसम विभाग ने पूरे दिन बारिश और आंधी के लिए राष्ट्रीय राजधानी को येलो अलर्ट पर रखा है. आईएमडी ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के और हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल है. हिमाचल में बारिश की वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है. स्थानीय मौसम कार्यालय ने अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today