भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश के साथ जलभराव और फ्लैश फ्लड का खतरा बना हुआ है. वहीं, 11 से 15 अगस्त के बीच तटीय क्षेत्रों में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में जाने से पहले विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today