Advertisement
PM Kisan: अब मोबाइल पर चेहरा दिखाने पर झटपट हो जाएगी eKYC, ये रहे स्टेप्स, देखें वीडियो

PM Kisan: अब मोबाइल पर चेहरा दिखाने पर झटपट हो जाएगी eKYC, ये रहे स्टेप्स, देखें वीडियो

PM Kisan Scheme: केंद्र सरकार ने अपनी सबसे बड़ी किसान स्कीम में बड़ा बदलाव किया है, ताकि किसानों को सहूलियत मिले. हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि स्कीम की. जिसकी केवाईसी का काम अब बहुत आसान कर दिया गया है. सरकार ने PM-Kisan ऐप में Face Authentification फीचर शुरू किया है. नया फीचर किसानों को वन-टाइम पासवर्ड या फिंगरप्रिंट की बजाय मोबाइल फोन पर अपना फेस स्कैन करके e-KYC प्रोसेस को पूरा करने की सुविधा देगा. अब तक, PM-Kisan बेनिफिशियरी का ई-केवाईसी बायोमेट्रिक्स के जरिए किया जाता था या आधार से जुड़े मोबाइल फोन नंबर पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड के जरिए किया जाता था.